गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

काठमांडू जा रही UP की बस नदी में गिरी, तनहुं जिले में हुआ हादसा, 14 की मौत

अंतराष्ट्रीय ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 23 August 2024

काठमांडू

 नेपाल में बड़ा हादसा हुआ है, इस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत होने की खबर है। नेपाल पुलिस ने बताया है कि शुक्रवार को 40 लोगों से भरी एक बस तनाहुन जिले में मार्स्यांगडी नदी में गिर गई। इस बस में सवार यात्री भारत के थे। तनाहुन में जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी दीपकुमार राया ने बताया है कि बस पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक बस का नंबर यूपी एफटी 7623 है। बताया जा रहा है कि अब तक 14 लोगों के शव निकाले गए हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। दुर्घटना स्थल पर राहत और बताव का काम जारी है। ऐसी आशंका है कि मरने वालों की संख्या में इजापा हो सकता है। नेपाल में बीते महीने, जुलाई में भी बड़ा हादसा हुआ था, जब चितवन जिले में दो बस भूस्खलन के मलबे के साथ नदी में बह गई थीं। यह घटना चितवन जिले के नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर सिमलताल इलाके में हुई थी।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया
स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बस के नदी में गिरने के कारणों की जांच की जा रही है. प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक उपाय किए हैं और राहत कार्य को प्राथमिकता दी है.

इस दुखद घटना ने स्थानीय समुदाय और यात्रियों के बीच चिंता और शोक की लहर पैदा कर दी है. प्रशासन और बचाव दल इस हादसे की सभी परिस्थितियों की गहराई से जांच कर रहे हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish