गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

पाकिस्तान-बलुचिस्तान में नाले में समाईं दो बसें, दुर्घटनाओं में 40 की मौत

अंतराष्ट्रीय ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 25 August 2024

बलुचिस्तान.

पाकिस्तान के बलुचिस्तान प्रांत में रविवार को एक बस हाईवे से फिसलकर नाले में गिर गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए। बस में कुल 70 तीर्थयात्री सवार थे, जो ईरान से पंजाब प्रांत की तरफ जा रहे थे। यह घटना मकरन कोस्टल हाईवे पर घटी। बस में सवार ज्यादातर यात्री लाहौर या गुजरांवाला से थे।

जिला आयुक्त (डीसी) लासबेला हुमैरा बलूच ने बताया कि घटना के बाद बचाव अभियान चलाया गया है। इस घटना में अन्य 23 लोग भी घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की भी कामना की। बता दें कि यह हादसा पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक और बस के ईरान में दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ ही दिनों बाद आई है। एक अन्य घटना में पंजाब प्रांत में एक बस के नाले में गिरने से 29 लोगों की मौत हो गई। बस में कुल 30 यात्री सवार थे जो हावेली कहुटा से रावलपिंडी की तरफ जा रहे थे। यह घटना पाना ब्रिज के पास घटी। स्थानीय निवासी बस से शवों को निकाल रहे हैं। पुलिस और बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish