गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

‘कमला हैरिस के खिलाफ बोलने टीवी वालों ने बुलाया’, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का जवाब

अंतराष्ट्रीय ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 26 August 2024

शिकागो.

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के कन्वेंशन भाषण के बाद एक टीवी चैनल को कॉल करके उनकी आलोचना करने को लेकर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टीवी वाले मुझे कॉल करते हैं, न कि मैं। मुझे लगता है कि मैं उनकी रेटिंग मशीन हूं।

दरअसल शिकागो में अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का कन्वेंशन भाषण समाप्त होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक चैनल पर अपना बयान दिया था। उनके इस कदम की आलोचना हुई थी। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टीवी चैनल से मुझे कॉल करके पूछा गया था कि क्या मैं हैरिस की आलोचना करना चाहूंगा। मैं ऐसा करने के लिए सहमत हो गया। मैनें अपनी ओर से चैनल को कॉल नहीं किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एक अखबार की लेखक ने मेरे बारे में गलत लिखा था। ट्रंप ने कहा कि मुझे टीवी पर जाने और किसी चीज के लिए कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती। वे मुझे कॉल करते हैं। इसे रेटिंग कहते हैं। चैनल से बात करते हुए ट्रंप ने हैरिस की टिप्प्णियों पर नाराजगी जताई थी और लगातार बोलते रहे। चैनल ने उनको रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे माने नहीं। इसके दस मिनट बाद चैनल ने उनको बताया था उनका समय समाप्त हो गया है।

उन्होंने हैरिस के बारे में कहा कि कमला ने अपने भाषण में फ्रेकिंग, अपराध, मुद्रास्फीति को लेकर कोई जिक्र नहीं किया। यह अस्पष्ट और कमजोर भाषण था। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं। वह व्हाइट हाउस में पहुंचने की उम्मीद लगाए हैं। जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी ने मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को उम्मीदवार बनाया था। दरअसल राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले दिनों खुद को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से बाहर कर लिया था।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish