गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

मस्क और जुकरबर्ग के बीच प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर, बाल शोषण के ल‍िए की जुकरबर्ग की गिरफ्तारी की मांग

अंतराष्ट्रीय ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 26 August 2024

सैन फ्रांसिस्को
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने रविवार को टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव का समर्थन किया और कहा कि मार्क जुकरबर्ग को उनके मेटा-स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम पर "बड़े पैमाने पर बाल शोषण" की समस्या के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अरबपति मस्क ने यह प्रतिक्रिया तब दी, जब लोकप्रिय एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक और मालिक रूस में जन्मे पावेल डुरोव को उनके प्लेटफ़ॉर्म से संबंधित कई आरोपों में फ्रांस में गिरफ़्तार किया गया। दोषी पाए जाने पर डुरोव को 20 साल तक की जेल हो सकती है।

मस्क ने कहा कि मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग "पहले ही सेंसरशिप के दबाव में आ चुके हैं।" एक्स के मालिक ने पोस्ट किया, "इंस्टाग्राम में बच्चों के शोषण की गंभीर समस्या है, लेकिन जुकरबर्ग की गिरफ़्तारी नहीं हुई, क्योंकि वह बोलने की आज़ादी को सेंसर करता है और सरकारों को पीछे के दरवाजे से यूजर्स के डाटा तक पहुंचा देता है।" टेक अरबपति ने उल्लेख किया, "बोलने की आज़ादी के समर्थन के लिए यह ज़रूरी है कि आप एक्स पोस्ट को अपने जानने वाले लोगों को फ़ॉरवर्ड करें, ख़ास तौर पर सेंसरशिप वाले देशों में।" इस साल फ़रवरी में, जुकरबर्ग ने कैपिटल हिल में सीनेट की सुनवाई के दौरान ऑनलाइन बाल यौन शोषण के पीड़ितों के परिवारों से माफ़ी मांगी थी।

अरबपति उद्यमी ने बच्‍चों के माता-पिता से कहा कि "आप सभी ने जो कुछ भी सहा है, उसके लिए मुझे खेद है। किसी को भी उन चीजों से नहीं गुजरना चाहिए जो आपके परिवारों ने झेली हैं।" उन्होंने कहा, "यही कारण है कि हम इतना निवेश करते हैं और हम यह सुनिश्चित करेंगे क‍ि किसी को भी उन चीजों से नहीं गुजरना पड़े, जो आपके परिवारों ने झेली हैं।" गौरतलब है क‍ि मस्क और जुकरबर्ग के बीच प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish