गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

तेलंगाना के युवक की सऊदी अरब में पानी की कमी-थकान से मौत, जीपीएस फेल होने से रेगिस्तान में भटक गया था

अंतराष्ट्रीय ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 25 August 2024

रियाद.

सऊदी अरब के रब अल खली रेगिस्तान में पानी की कमी और थकान के कारण तेलंगाना के एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद शहजाद के तौर पर की गई है, जो करीमनगर का रहने वाला था। वह सऊदी अरब के एक टेलीकम्यूनिकेशन कंपनी में पिछले तीन वर्षों से नौकरी कर रहा था। बता दें कि अल खली रेगिस्तान सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में 650 किमी तक फैला हुआ है।

यह अपनी कठोर परिस्थितियों के लिए बहुत मशहूर है। यह घटना तब घटी, जब जीपीएस सिस्टम के फेल होने के बाद मोहम्मद शहजाद सूडान के एक नागरिक के साथ रास्ता भटक गया। इस दौरान शहजाद का मोबाइल भी बंद हो गया। वे अब किसी को भी फोन नहीं कर पा रहे थे। जैसे ही उनके वाहन का ईंधन खत्म हो गया, वे दोनों रेगिस्तान की चिलचिलाती गर्मी के बीच बिना खाना और पानी के फंस गए।
दोनों ने इस गर्मी में खुद को बचाने के लिए बहुत संघर्ष किया, लेकिन पानी की कमी और थकान के कारण दोनों की मौत हो गई। उनके मौत के चार दिन बाद दोनों का शव गुरुवार को मिला। उनका शव रेत के टीलों के बीच उनके वाहन के पास ही मिला।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish