गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

ब्रिटेन में संसद सत्र से पहले होगा PM स्टार्मर का पहला भाषण, लेबर पार्टी ने कंजर्वेटिव शैली बदलने के दिए संकेत

अंतराष्ट्रीय ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 25 August 2024

लंदन.

ब्रिटेन में पिछले महीने लेबर पार्टी लगभग 14 साल बाद सत्ता पर काबिज हुई। भारतवंशी ऋषि सुनक के इस्तीफे के बाद कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री बने। अब कीर स्टार्मर के पहले भाषण पर सबकी नजरें हैं। संसद सत्र से ठीक पहले बतौर पीएम कीर स्टार्मर के पहला भाषण काफी अहम साबित हो सकता है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के कार्यालय 10 डाउनिंग स्ट्रीट में हो रही तैयारियों को लेकर आई खबर के मुताबिक मंगलवार को कीर स्टार्मर रोज गार्डन में भाषण देंगे।

इस दौरान कुछ आम लोगों को भी आमंत्रित किया जा सकता है। संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक लोगों को बुलाने का फैसला इस बात का साफ संकेत है कि लेबर पार्टी के नेता कीर कंजर्वेटिव पार्टी की कामकाजी शैली को बदल डालने का इरादा रखते हैं।

इन मुद्दों पर बात कर सकते हैं कीर स्टार्मर
गौरतलब है कि ब्रिटेन में बीते चार जुलाई को आम चुनाव के बाद नई सरकार का गठन हुआ है। इसके बाद सरकार ने कई अहम घोषणाएं की हैं। स्टार्मर जनता को आगाह करेंगे कि बीते 14 साल में कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार से जो चीजें उन्हें विरासत में मिली हैं, उसके कारण हालात बहुत उत्साहजनक नहीं हैं। संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) का सत्र शुरू होने से पहले ब्रिटिश पीएम के भाषण के जो अंश सामने आए हैं इसके मुताबिक लेबर पार्टी ने विरासत में मिले आर्थिक संकट के अलावा सामाजिक विषमताओं का भी जिक्र किया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish