गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

उत्तर कोरिया ने तैयार किया नया आत्मघाती ड्रोन, किम जोंग ने ऐसे हथियारों को जरूरी बताया

अंतराष्ट्रीय ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 26 August 2024

सियोल.

उत्तर कोरिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है। वह आए दिन परमाणु हमले की चेतावनी देता रहता है। अब उसने एक नए आत्मघाती ड्रोन का अनावरण किया है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट की माने तो तानाशाह किम जोंग उन ने पहले नए आत्मघाती ड्रोनों को उड़ान भरते हुए देखा। उसके बाद अनावरण किया।

सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, किम ने शनिवार को ड्रोन इंस्टीट्यूट ऑफ नॉर्थ कोरिया एकेडमी ऑफ डिफेंस साइंसेज का दौरा किया। यहां विभिन्न पूर्व निर्धारित मार्गों पर उड़ान भरने के बाद निर्धारित लक्ष्यों की सही पहचान करने और उन्हें नष्ट करने वाले ड्रोन के सफल परीक्षण को देखा।

किम आए कुछ अलग नजर
इस दौरे की तस्वीर भी सामने आई हैं। इसमें क्रीम रंग की बेकर बॉय हैट पहने किम मुस्कराते हुए दिख रहे हैं। पास में दूरबीन भी रखी है। किम ने कहा कि आत्मघाती ड्रोनों का और अधिक निर्माण किया जाना जरूरी है।

क्या है आत्मघाती ड्रोन?
बता दें, आत्मघाती ड्रोन विस्फोटक ले जाने वाले मानवरहित ड्रोन होते हैं, जिन्हें जानबूझकर दुश्मन के लक्ष्यों पर गिराने के लिए तैयार किया जाता है तथा ये प्रभावी रूप से निर्देशित मिसाइलों के रूप में काम करते हैं। परमाणु हथियारों से लैस उत्तर कोरिया के बढ़ते ड्रोन बेड़े का इस्तेमाल जमीन और समुद्र में दुश्मन के किसी भी ठिकाने पर हमला करने के लिए अलग-अलग मारक रेंज में किया जाएगा। किम ने यह भी कहा कि उनका देश ड्रोन के विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रौद्योगिकी को सक्रिय रूप से पेश करने की दिशा में काम करेगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish