गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

कमला हैरिस से बेहद नाराज हूं और उन पर व्यक्तिगत हमले कर सकता हूं: ट्रंप

अंतराष्ट्रीय ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

वाशिंगटन
 अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से ‘‘बेहद नाराज’’ हैं और इस पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार एवं अपनी प्रतिद्वंद्वी पर व्यक्तिगत हमले कर सकते हैं।

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर में अपने गोल्फ क्लब में संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे मन में उनके लिए कोई खास सम्मान नहीं है। उनकी बुद्धिमत्ता के लिए भी मेरे मन में कोई खास सम्मान नहीं है। मेरा मानना है कि वह बहुत खराब राष्ट्रपति साबित होंगी। व्यक्तिगत हमले अच्छे होते हैं या बुरे… इस बारे में मेरा कहना है कि वह भी मेरे ऊपर व्यक्तिगत हमले करती हैं।’’

दरअसल ट्रंप की पार्टी के सदस्यों ने उनसे हैरिस पर व्यक्तिगत हमले नहीं करने का अनुरोध किया है और ट्रंप उन्हीं से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। ट्रंप ने कहा, ‘‘जहां तक हैरिस पर व्यक्तिगत हमलों की बात है तो उन्होंने देश के साथ जो किया है मैं उससे बहुत नाराज हूं। मैं उनसे इस बात पर नाराज हूं कि उन्होंने मेरे और अन्य के खिलाफ न्याय प्रणाली को हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया। मैं बेहद नाराज हूं और मुझे लगता है कि मैं व्यक्तिगत हमले कर सकता हूं।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘उन्होंने (हैरिस ने) मुझे अजीब कहा। उन्होंने जे डी (वैंस, ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार) और मुझे अजीब कहा। वह (वैंस) अजीब नहीं हैं। वह येल में एक बेहतरीन छात्र थे, वह ओहायो स्टेट गए उन्होंने कक्षा में सर्वाधिक अंकों से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। दूसरी तरफ ऐसा व्यक्ति है जो असफल उम्मीदवार है, जिसका करियर बहुत खराब रहा है।’’

कमला हैरिस पर बढ़ता जा रहा डेमोक्रेट का भरोसा, सर्वेक्षण में कई मुद्दों पर ट्रंप से आगे

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के स्थान पर उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के डेमोक्रेट प्रत्याशी बनने से पार्टी में उत्साह है। डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, कमला हैरिस की योग्यता पर पार्टी का भरोसा बढ़ रहा।

हालिया सर्वेक्षण में पाया गया है कि डेमोक्रेटिक पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपति जो बाइडन की तुलना में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे से निपटने की हैरिस की क्षमता पर थोड़ा अधिक भरोसा है। 85 प्रतिशत डेमोक्रेट को जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए हैरिस पर भरोसा है, जबकि लगभग 75 प्रतिशत बाइडन के बारे में भी यही कहते हैं।

दूसरी ओर, रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तरी कैरोलिना की एक रैली में इस संदेश पर बने रहने के लिए बहुत कम प्रयास किया कि उनका अभियान एक बड़े आर्थिक संबोधन के रूप में पेश किया गया था। उनकी हैरिस को लेकर शिकायत भरी शैली ने डेमोक्रेट को जवाब देने की क्षमता को कमजोर कर दिया।

 

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish