गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म करने पर जोर दिया

अंतराष्ट्रीय ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 23 August 2024

कीव
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म करने के लिए बातचीत और कूटनीति पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने शांति पर दिया जोर
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शांति की शीघ्र वापसी में सभी तरीके से योगदान देने की भी भारत की इच्छा दोहराई। जयशंकर ने कहा कि भारत का मानना है कि दोनों पक्षों को समाधान खोजने के लिए एक-दूसरे के साथ बातचीत करनी चाहिए।

दोनों नेताओं के बीच किस मुद्दे पर हुई बातचीत?
विदेश मंत्री ने बताया कि पीएम मोदी और वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच किस मुद्दे पर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच अधिकांश चर्चा यूक्रेन में युद्ध के संबंध में हुई है। इस दौरान पीएम मोदी ने जोर दिया कि यूक्रेन और रूसी पक्ष को युद्ध का समाधान निकालने के लिए बातचीत करनी चाहिए।

मॉस्को में क्या हुई बातचीत?
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हाल ही में मॉस्को का दौरा किया था और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ जो बातचीत हुई थी उस बारे में भी जेलेंस्की को अवगत कराया। 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish