गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

यानिक सिनर और आर्यना सबालेंका को सिनसिनाटी ओपन के खिताब

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 August 2024

मेसन
 विश्व के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी यानिक सिनर और महिलाओं में नंबर दो आर्यना सबालेंका ने सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में सीधे सेटों में जीत हासिल करके खिताब जीते। यह दोनों खिलाड़ी सिनसिनाटी ओपन में पहली बार चैंपियन बने।

सबालेंका ने जेसिका पेगुला को 6-3, 7-5 से हराकर जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद पहली बार कोई खिताब जीता।

शुक्रवार को अपना 23वां जन्मदिन मनाने वाले सिनर ने अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो को 7-6(4) 6-2 से हराया। वह 2008 में एंडी मरे के बाद सबसे कम उम्र में सिनसिनाटी ओपन का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। मरे ने 21 वर्ष की उम्र में यहां खिताब जीता था।

सिनर और टियाफो दोनों पहली बार सिनसिनाटी ओपन के फाइनल में पहुंचे थे। इससे पहले यहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीसरे दौर में पहुंचना था।

यह टूर्नामेंट 26 अगस्त से न्यूयॉर्क में शुरू होने वाले अमेरिकी ओपन की तैयारी के सिलसिले में महत्वपूर्ण माना जाता है।

 

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish