रविवार, 13 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

आज तीजा-पोरा तिहार मनाने CM निवास पर जुटीं महिलाएं

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 2 September 2024

रायपुर

छत्‍तीसगढ़ मुख्यमंत्री निवास में आज पोरा तिहार की धूम मची हुई है, जहां प्रदेश की महिलाएं अपने सीएम विष्णुदेव साय के साथ तीजा-पोरा तिहार मना रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ भगवान शिव और नंदीराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी इस पूजा में शामिल हुईं। इधर, प्रदेश भर में पोरा तिहार के अवसर पर हर्ष और उल्‍लास का माहौल देखने को मिल रहा है, और मुख्यमंत्री निवास में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। साय ने कहा है कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैल और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है।

सीएम हाउस में बहनों के लिए छत्तीसगढ़ी व्यंजन
तीजा, पोरा तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पहुंची बहनों के लिए विशेष रूप से छत्तीसगढ़ व्यंजन तैयार करवाए गए हैं। यहां माता, बहनों के करू भात के लिए पारंपरिक भोजन बनवाया गया है।

आकर्षक हुआ सीएम हाउस
मुख्यमंत्री निवास तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी तरह सजा है। इसे मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से सजाया गया है। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय सजावट के साथ-साथ परंपरागत छत्तीसगढ़िया व्यंजनों के साथ ठेठरी-खुरमी बनाने की तैयारी भी की है।

मुख्यमंत्री निवास परिसर में छत्तीसगढ़ की परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई है। इस मौके पर नांदिया-बैला की पूजा की गई। तीजा महोत्सव का आयोजन हुआ। तीजा-पोरा त्यौहार के लिए कार्यक्रम में बड़ी संख्‍या में बहनें सीएम हाउस पहुंची।

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री साय की तरफ से तीजा पोरा त्यौहार मनाने आई महिलाओं को अपने विष्णु भैया से उपहार में मिली लाख की चूड़ियां, यहां आए कारीगर बहनों को उनकी नाप की चूड़ियां तैयार करके दे रहे हैं।

इस तरह महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री निवास एक दिन के लिए मायका बन गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाएं, महिला स्वसहायता समूहों की महिलाएं और मितानिनों सहित लगभग तीन हज़ार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह 2024 अंतर्गत शपथ पत्र का वाचन भी किया गया।

राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के पोस्टर का विमोचन
मुख्यमंत्री साय राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के अवसर पर पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया। साथ ही मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम स्थल से प्रदेश में सुपोषण रथ का संचालन के लिए सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version