गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

विम्बलडन चैम्पियन क्रेसिकोवा यूएस ओपन से बाहर

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

न्यूयॉर्क
 विम्बलडन चैम्पियन बारबोरा क्रेसिकोवा अमेरिकी ओपन के दूसरे दौर में एलेना गैब्रियेला रूसे से 4.6, 5.7 से हारकर बाहर हो गई।

आठवीं वरीयता प्राप्त क्रेसिकोवा ने पेरिस ओलंपिक के बाद कोई मैच नहीं खेला था। रूसे का सामना अब 26वीं वरीयता प्राप्त पाउला बाडोसा से होगा जिन्होंने अमेरिका की टेलर टाउनसेंड को 6.3, 7.5 से मात दी।

किसी महिला खिलाड़ी ने 2012 में सेरेना विलियम्स के बाद एक ही साल में विम्बलडन और अमेरिकी ओपन खिताब नहीं जीते हैं।

पुरूष वर्ग में फ्रांसिस टियाफो ने 32 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच अलेक्जेंडर शेवचेंको के खिलाफ पहले दो सेट जीत लिये लेकिन तीसरे सेट के पहले गेम में शेवचेंको ने कोर्ट छोड़ दिया।

वहीं 13वीं वरीयता प्राप्त बेन शेल्टन ने रॉबर्टो बतिस्ता एगुट को 6.3, 6.4, 6.4 से हराया। अब उनका सामना टियाफो से होगा जिन्हें पिछले साल उन्होंने क्वार्टर फाइनल में हराया था।

अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने मातेओ बेरेतिनी को 6.3, 7.6, 6.1 से मात दी जबकि ब्रेंडन नाकाशिमा ने आर्थर काजाक्स को हराया और अब उनका सामना 18वीं वरीयता प्राप्त लोजेंजो मुसेत्ती से होगा।

जिरि लेहेका ने मिचेल क्रूगर को 6.7, 0.6, 6.4, 6.4, 7.5 से हराया। अब उनका सामना छठी वरीयता प्राप्त आंद्रेइ रूबलेव से होगा जिन्होंने आर्थर रिंडरनेश को 4.6, 5.7, 6.1, 6.2, 6.2 से हराया।

महिला वर्ग में गत चैम्पियन कोको गाफ टी मारिया को 6.4, 6.0 से हराकर तीसरे दौर में पहुंच गई। अब उनका सामना 27वीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना से होगा।

अमेरिका की मेडिसन कीस ने माया जोइंट को 6.4, 6.0 से मात दी। अब उनका सामना एलिसे मर्टेंस से होगा जिन्होंने एला टोमजानोविच को 6.3, 6.2 से हराया।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish