मंगलवार, 3 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-दौसा में विश्व हिंदू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस, लव और लैंड जिहाद पर की चर्चा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

दौसा.

दौसा जिले के महवा उपखंड मुख्यालय के तहसील रोड स्थित कुबड़ी वाले बालाजी महाराज के मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर प्रखंड महुवा के कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया। गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने बताया कि कुबड़ी वाले हनुमान मंदिर पर बुधवार शाम 7:30 बजे हनुमान चालीसा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र शर्मा और विभाग मंत्री परमानंद शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

जिला मंत्री एडवोकेट खेम सिंह गुर्जर द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। दीप प्रज्वलन और विजय महामंत्र के साथ विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र शर्मा ने स्थापना के उद्देश्य और संगठन द्वारा किए जा रहे धार्मिक और सामाजिक कार्यों के बारे में उपस्थित कार्यकर्ताओं और समूह को संबोधित किया। उन्होंने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देश में विद्रोही ताकतों द्वारा बनाए जा रहे हालातों पर चर्चा की और सभी को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे संगठनों से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही, सनातन धर्म पर हो रहे हमलों का सामना करने और समाज को संगठित रहने की आवश्यकता बताई। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री एडवोकेट खेम सिंह गुर्जर ने लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसे मुद्दों पर चर्चा की और उपस्थित युवाओं को बजरंग दल से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने नियमित रूप से हनुमान चालीसा के पाठ और अखाड़ा के माध्यम से युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने युवाओं को भगवान कृष्ण के योगेश्वर रूप की आराधना करने और दुष्ट प्रवृत्तियों का अंत करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में गोपुत्र सेना के राष्ट्रीय सचिव गोपुत्र अवधेश अवस्थी, राज शर्मा (प्रखंड संयोजक बजरंग दल), प्रखंड अध्यक्ष उदयभानु मीणा, प्रखंड उपाध्यक्ष इंद्रेश बंसल, सुशील बंसल, नरेंद्र सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रखंड के कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish