गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

विनेश फोगाट को राज्यसभा सीट दी जाए, कांग्रेस से टिकट देना हाइपोथेटिकल सवाल : भूपेंद्र हुड्डा

राजनीतिक ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 23 August 2024

नई दिल्ली
 हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने  खास बातचीत करते हुए भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को कांग्रेस पार्टी से टिकट देने को ‘हाइपोथेटिकल सवाल’ बताया।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विनेश फोगाट को कांग्रेस से टिकट देने के सवाल पर कहा कि खिलाड़ी किसी पार्टी के नहीं होते, पूरे देश के होते हैं। इसी वास्ते हमने मांग की थी कि हरियाणा और केंद्र सरकार को इन खिलाड़ियों को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बराबर पुरस्कार राशि और मान-सम्मान देना चाहिए। इनको राज्यसभा भेजना चाहिए। इनकी फीलिंग हर्ट हुई है। ये वाकई गोल्ड मेडल लेकर आते।

मेरा मानना है कि कहीं ना कहीं कोई कमी रही है। उन्होंने कहा कि हम खिलाड़ियों का सम्मान करते हैं और करते रहेंगे। 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स हुए थे, उसमें पूरे देश को 36 मेडल मिले थे, जिसमें 22 केवल हरियाणा के थे। जबकि, हमारी जनसंख्या केवल दो प्रतिशत है। हम लोगों को 6 ओलंपिक मेडल मिले हैं, जिनमें से साढ़े चार हरियाणा के हैं। टिकट देने का सवाल ‘हाइपोथेटिकल’ है। इस बारे में मेरे से कोई बात नहीं हुई है। मैं खिलाड़ियों के सम्मान की बात कर रहा हूं, ताकि आने वाले खिलाड़ी उनसे प्रेरणा ले सकें।

पेरिस ओलंपिक-2024 में विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले से पहले डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। विनेश फोगाट का वजन 50 किलोग्राम कैटेगरी में तय सीमा से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया था। लेकिन उन्होंने इसके खिलाफ आवाज उठाई और संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल दिए जाने की कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स के सामने दलील रखी थी। मामले में 14 अगस्त को फैसला आया और सीएएस ने भारतीय पहलवान की अपील को सिरे से खारिज कर दिया था जिसके बाद पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल मिलने की उम्मीद टूट गई।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने विनेश फोगाट की कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन द्वारा अर्जी खारिज करने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह तो उनका काम है। विनेश फोगाट को न्याय नहीं मिला है, अब हरियाणा सरकार को चाहिए कि वह विनेश फोगाट का गोल्ड मेडलिस्ट की तरह सम्मान करे।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish