गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-गया की फल्गु नदी में डूब रहे वृद्ध को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरे की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 16 August 2024

गया.

बिहार के गया जिले में फल्गु नदी पार करने के दौरान अचानक पानी बढ़ने से दो लोग डूबने लगे। ग्रामीणों ने एक वृद्ध व्यक्ति को डूबने से बचाया। लेकिन एक व्यक्ति लापता हो गया। उक्त व्यक्ति की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव में फल्गु नदी को पार करने के क्रम में दो वृद्ध पानी में डूबने लगे।

जैसे ही दोनों वृद्ध पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो नदी में कूद पड़े। वहीं एक वृद्ध बालेश्वर यादव अभी तक लापता है। किसी तरह ग्रामीणों ने दुर्गा चौधरी को बचा लिया। ग्रामीणों के द्वारा फल्गु नदी में काफी खोजबीन की लेकिन लापता वृद्ध नहीं मिल पाए हैं। शुक्रवार की सुबह एसडीआरफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर ढूंढने का कार्य करने में जुटी है। वहीं एक वृद्ध को बचाने का वीडियो ग्रामीणों ने बनाया है को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में ग्रामीण योगेंद्र यादव ने बताया कि लारू बाजार में सब्जी लेने के लिए फल्गु नदी को पार कर जा रहा था। तभी नदी में अचानक पानी बढ़ गयी और तेज बहाव से वह नदी में बने गड्ढे में जा फंसे। उन्होंने कहा कि बरसात के पूर्व अवैध बालू माफियाओं के द्वारा अवैध खनन को लेकर नदी में 40 फीट से अधिक कई गड्ढा बना चुका है। अब फल्गु नदी में पानी आ गया है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं हो रही है।
नदी किनारे लगी लोगों की भीड़
इधर, मगध विश्विद्यालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और छानबीन में जुट गई। हालांकि ग्रामीण अभिषेक कुमार ने बताया कि नदी में डूबते देख ग्रामीण बचाने के लिए कूदे थे। एक को तो किसी तरह बचा लिया गया। लेकिन दूसरा अभी भी लापता है। एसडीआरएफ़ की टीम खोजबीन में जुटी है। बालू माफियाओं द्वारा अवैध खनन कर गड्ढा बनाए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि नदी पार कर बाजार जाने का हीं एक मात्र रास्ता है। दूसरा रास्ता कई किलोमीटर दूरी तय कर जाना पड़ेगा। इसी कारण लोग नदी पार कर बाजार जाते हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish