गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

उत्तर प्रदेश DGP बोले- 40 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती जल्द, 1 लाख नौजवानों को मिलेगी पुलिस की नौकरी

उत्तर प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 31 August 2024

लखनऊ
पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने हाल ही में एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि राज्य में चल रही पुलिस भर्ती देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा है, जल्द ही 1 लाख से अधिक पुलिस भर्ती की जाएगी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में चल रही 60,244 पदों की भर्ती परीक्षा के बाद जल्द ही 40,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती निकाली जाएगी.

डेढ़ साल में पूरी कर ली जाएगी नए पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग
डीजीपी प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक से डेढ़ साल के भीतर इन सभी नए पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग पूरी करके उन्हें कानून व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किया जाएगा. इस तरह उत्तर प्रदेश पुलिस को एक लाख नए पुलिसकर्मियों की ताकत मिलेगी.

यूपी पुलिस का बड़ा बैकलॉग खत्म: DGP प्रशांत किशोर
उन्होंने कहा कि इस भर्ती के माध्यम से सिर्फ मेधावी छात्रों को ही पुलिस सेवा में शामिल किया जाएगा ताकि वे लंबे समय तक जनता की सेवा कर सकें. इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस का बड़ा बैकलॉग खत्म होगा और राज्य की कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा. उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और पुलिस सेवा में आकर राज्य और देश की सेवा करें.

सीएम योगी अगले दो साल में 2 लाख नौकरियां देने की घोषणा की
इससे पहले बीते गुरुवार को कानपुर में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले 2 वर्षो में पुलिस विभाग में 1 लाख भर्तियों की घोषणा की थी. साथ ही उन्होंने कहा था कि इस भर्ती में 20 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे. कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा था कि अगले दो वर्षों के अंदर हम 2 लाख सरकारी नौकरी नौजवानों को देने जा रहे हैं.

जालसाजों को सीएम योगी की चेतावनी
सीएम योगी ने परीक्षा में सेंधमारी की मंशा पाले बैठे जालसाजों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानपुर में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस में 1 लाख भर्तियों में से 60,244 कॉन्स्टेबल पदों की भर्ती परीक्षा चल रही है. आप देख रहे होंगे परीक्षा में परिंदा भी पर नहीं मार सकता. परीक्षा में सेंध लगाने का कोई दुस्साहस भी नहीं कर सकता. अगर कोई किसी ने दुस्साहस किया चाहे वह कहीं का भी उसे उठाकर आजीवन कारावास की सजा, एक करोड़ रुपये जुर्माना और संपत्ति की जब्तीकरण की कार्रवाई के साथ जोड़ रहे हैं.

बता दें कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है. कुल 60,244 रिक्तियों के लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. आज परीक्षा का अंतिम और पांचवा  दिन है. कड़ी सुरक्षा के चलते बीते चार दिन की परीक्षा में 3 सिपाही समेत 62 अभ्यर्थी व सॉल्वर हुए गिरफ्तार 59 FIR दर्ज हो चुकी हैं. चौथे दिन हुई परीक्षा में 22 लोग गिरफ्तार हुए और 19 एफआईआर दर्ज हुईं. वहीं चौथे दिन में दोनों पाली में 94 संदिग्ध अभ्यर्थी पकड़े गए हैं.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish