रविवार, 13 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने तालाब के घाटों पर चलाया सफाई अभियान, इंदौर को लेकर कही ये बात

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 August 2024

टीकमगढ़

टीकमगढ़ लोकसभा के सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक मंगलवार की सुबह टीकमगढ़ शहर के महेंद्र सागर तालाब पर पहुंचे और स्वच्छता अभियान के तहत उन्होंने घाटों की सफाई की। मीडिया से बात करते हुए वीरेंद्र खटीक ने कहा कि वे चाहते हैं कि टीकमगढ़ शहर हमेशा स्वच्छ रहे। उन्होंने इंदौर का उदाहरण देते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति इंदौर में पहुंचता है तो उसे सबसे पहले सफाई नजर आती है। मैं भी यही चाहता हूं कि टीकमगढ़ शहर में जब कोई बाहर का व्यक्ति प्रवेश करें और तालाब के घाटों पर पहुंचे तो उसे पूरा तालाब एकदम स्वच्छ देखना चाहिए। ताकि शहर सुंदर और स्वस्थ्य दिखे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस सफाई अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने शहर को स्वस्थ और सुंदर बनाएं। उन्होंने कहा कि शहर स्वच्छ और सुंदर रहेगा तो मन भी सुंदर होगा।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version