रविवार, 13 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

अनियंत्रित ट्रेलर ने मोटरसाइकिल को मारी भयानक टक्कर, मोटरसाइकिल सवार दो लोगों मौत

छत्तीसगढ़ ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

अंबिकापुर

अंबिकापुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोहनपुर मोड़ जजगा के समीप तेज गति की कोयला लोड ट्रेलर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित ट्रेलर मोटरसाइकिल को घसीटते हुए सड़क किनारे खेत में पलट गई तेज गति को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर का चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं।

आधी रात सरगुजा पुलिस ने कहा- प्रधान आरक्षक को नहीं किया गया है लाइन अटैचआधी रात सरगुजा पुलिस ने कहा- प्रधान आरक्षक को नहीं किया गया है लाइन अटैच

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अंबिकापुर की ओर से कोयला लोड ट्रेलर बिलासपुर की ओर जा रहा था। मोहनपुर मोड़ जजगा के समीप सामने से आ रही मोटरसाइकिल को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल को घसीटते हुए सड़क किनारे ले जाकर ट्रेलर भी पलट गई।

लखनपुर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृतकों के शव को तत्काल उठवाया। दोनों के शव को मोर्चरी में रखा गया है। अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। मृतकों में एक का शव बुरी तरह से कुचल गया है।उक्त मोड़ पर पहले भी हादसे हो चुके हैं लेकिन सड़क सुरक्षा का कोई उपाय नहीं किया गया है।साइन बोर्ड ,सुरक्षा संकेतक तक नहीं लगाया गया है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version