गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-नालंदा में दो भाइयों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, एक की मौत पर लोगों ने जमकर किया हंगामा

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 7 September 2024

नालंदा.

नालंदा में निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोरलेन एनएच- 20 पर सड़क हादसे में शुक्रवार की शाम एक युवक की मौत हो गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर ग्रिड के समीप की है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के विजवनपर गांव निवासी कृष्ण सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह (39) के रूप में की गई है। जबकि इस हादसे में संतोष का भाई मुकेश कुमार जख्मी हो गया है।

परिजन ने बताया कि संतोष और मुकेश काम खत्म कर पावर ग्रिड से पैदल ही घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में पीछे से आ रही वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुकेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा गांव वालों को सूचना दी गई इसके बाद गांव और परिवार के लोग मौके पर जुटें। घटना के बाद वाहन चालक मौके से गाड़ी समेत फरार हो गया।

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा शव को सड़क पर रख मुआवजा एवं कार्रवाई की मांग को लेकर जाम कर दिया गया। हालांकि, पुलिस की तत्परता से परिजनों को मुआवजा एवं कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को छुड़ा लिया गया। इस मामले में ट्रैफिक थानेदार सुशील कुमार राहुल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के उपरांत स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंची। अज्ञात वाहन की पहचान में पुलिस जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम करा के परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish