गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

बिहार-नालंदा में गहरे पानी में डूबे दो लड़के, गौरा-गणेश विसर्जन कर नहा रहे थे

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 7 September 2024

नालंदा.

नालंदा में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह डूबने से दो किशोर की मौत हो गई। मामला इस्लामपुर एवं पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान इस्लामपुर थाना क्षेत्र के बालमत बीघा निवासी सुबोध साव का 12 वर्षीय पुत्र रवि रोशन कुमार एवं पावापुरी ओपी क्षेत्र के अहदाहा गांव निवासी बृजराज बिहारी के पुत्र पवन कुमार (13) के रूप में की गई है।

रवि रोशन कुमार के चाचा रवि कुमार ने बताया कि तीज पर्व को लेकर रवि रोशन परिवार के साथ गौरा-गणेश विसर्जन को लेकर जलवार नदी के किनारे गया था। नदी में नहाने के दौरान रवि रोशन कुमार का छोटा भाई डूबने लगा। जिस पर आसपास के लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया। इसी बीच रवि रोशन की खोजबीन की जाने लगी। कुछ लोग घर जाकर पता लगाने पहुंचे तो रौशन घर पर नहीं मिला। इसके उपरांत नदी में खोजबीन की गई तब जाकर रवि रोशन के शव को पानी से बाहर निकाला गया।

बच्चों के साथ स्नान कर रहा था पवन
वहीं पवन कुमार के चाचा नंद कुमार ने बताया कि पवन गौरा-गौरी विसर्जन को लेकर गांव के समीप बहरइन पईन में विसर्जन के उपरांत गांव के बच्चों के साथ स्नान कर रहा था। सभी बच्चे स्नान के उपरांत बाहर निकल आए और पवन भी बाहर आ गया। लेकिन, वह फिर से पईन में जाकर नहाने लगा। तभी वह गहरे पानी में डूबने लगा। बच्चों ने घर आकर जानकारी दी। गांव वाले जुटे और पवन को पानी से निकालकर पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इस्लामपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार एवं पावापुरी ओपी प्रभारी नारद मुनि सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। यूडी केस दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish