शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

आज बिहार में राक्षसराज स्थापित हो गया है, लोगों को घर में घुसकर मारा जा रहा है : तेजस्वी यादव

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 22 August 2024

पटना
बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में 50 साल पहले क्या हुआ, इससे कोई लेना देना नहीं है। जनता को आज की स्थिति जाननी है, आज क्या हो रहा है। 50 साल पहले बिहार में क्या हुआ, वह जानने में यहां की जनता को कोई रूचि नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थक गए हैं, उनका समय अब पूरा हो चुका है। नीतीश कुमार भ्रष्टाचार और अपराध के भीष्म पितामह बन गए हैं। बिहार में हो रही आपराधिक घटनाओं में किसी मामले पर उनकी चुप्पी नहीं टूटी है। पटना की एक सड़क पर अपने अधिकारियों के साथ घूमते हुए नजर आते हैं।

तेजस्वी ने कहा कि आज बिहार में राक्षसराज स्थापित हो गया है, लोगों को घर में घुसकर मारा जा रहा है। हाजीपुर के एक होटल के सामने बम फोड़े गए। रेप-मर्डर जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन उन्होंने आंखों पर पट्टी बांध रखी है और अपराधी भय मुक्त होकर बिहार में घूम रहे हैं। नीतीश कुमार के आसपास जो उनके चहेते हैं वो पैसा लेकर एसपी, डीआईजी की पोस्टिंग करा रहे हैं।

तेजस्वी ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री का चमचा-बेलचा पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग करता है। बिना चढ़ावा चढ़ाए ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं होती है। विडंबना है कि पुलिस वालों की ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं। विधि व्यवस्था भूल कर शराब माफिया से उगाही ही नीतीश कुमार की पुलिस का एकमात्र विशेष कार्य रह गया है। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान अभी इस बात पर नहीं है कि सरकार में कौन आएगा, कौन नहीं। अभी जनता के साथ खड़े रहने का समय है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish