शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

यह व्यायाम डायबिटीज में ब्लड शुगर को कम कर इंसुलिन को 52% तक बढ़ाता है

शिक्षा ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 19 August 2024

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर में ब्लड शुगर (ग्लूकोज) का लेवल बहुत अधिक हो जाता है। ग्लूकोज शरीर को ऊर्जा देने के लिए एक जरूरी कारक है। लेकिन जब शरीर इसे ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता है, तो यह खून में जमा हो जाता है और डायबिटीज हो जाती है।

डायबिटीज के लक्षण क्या हैं? डायबिटीज होने पर आपको बार-बार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अत्यधिक भूख लगना, थकान महसूस होना, वजन कम होना, धुंधला दिखाई देना, घाव धीरे भरना, हाथ-पैर में सुन्नपन या झुनझुनाहट होना आदि लक्षण महसूस हो सकते हैं।

डायबटीज का इलाज क्या है? दुर्भाग्यवश डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है और इसे सिर्फ बेहतर डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल के जरिए कंट्रोल रखा जा सकता है। आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसर आपको एक अध्ययन के हवाले से बता रही हैं कि एक्सरसाइज के जरिए भी डायबिटीज कंट्रोल की जा सकती है। चलिए जानते हैं कैसे-

एक्सरसाइज से कंट्रोल हो सकती है डायबिटीज
एक्सरसाइज से कंट्रोल हो सकती है डायबिटीज
एक नए शोध के मुताबिक, पैर की एक छोटी सी मांसपेशी, जिसे सोलियस मांसपेशी कहते हैं, ब्लड शुगर को कम करने में बहुत मददगार हो सकती है। टेक्सास के ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में पाया गया कि इस मांसपेशी को सही तरीके से एक्सरसाइज़ करने से खाना खाने के बाद ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर में 52% तक की कमी आ सकती है। ये कई डायबिटीज़ की दवाओं से भी बेहतर परिणाम है।

कैसे कम होता है ब्लड शुगर लेवल

सोलियस मांसपेशी आपके पैर की पिंडली में होती है और आपके शरीर के वजन का सिर्फ 1% होती है, लेकिन इसे सही तरीके से एक्टिवेट करने पर यह आपके पूरे शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बना सकती है।

कैसे करें ये एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज़ को करने के लिए आपको अपनी एड़ियों को ऊपर-नीचे करना है, जितना हो सके ऊपर उठाएं और फिर नीचे लाएं। इसे लगातार 50 बार एक मिनट में करें। शुरुआत में आप 3 सेट, हर सेट में 5-7 मिनट तक कर सकते हैं। धीरे-धीरे इसे 10 मिनट तक बढ़ाएं।
​
और क्या हैं इस एक्सरसाइज के फायदे

इस एक्सरसाइज़ से आपकी एनर्जी लेवल बढ़ेगी, ब्लड शुगर कम होगा और इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार होगा। यह पीसीओएस, प्री-डायबिटीज़ और डायबिटीज़ के लिए भी फायदेमंद है। याद रखें, इस एक्सरसाइज़ को लगातार करने के अच्छे परिणाम मिलते हैं। इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

डायबिटीज कंट्रोल करने के अन्य तरीके

डॉक्टर ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए दवाएं लिख सकते हैं। हेल्दी डाइट लें जिसमें फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कम वसा वाले डेयरी उत्पाद शामिल होने चाहिए। रोजाना एक्सरसाइज करना ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप अधिक वजन वाले हैं, तो वजन कम करना बहुत जरूरी है। नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच करवाएं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish