गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

गॉल में श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच शुरुआती टेस्ट के बीच होगा विश्राम दिवस

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 24 August 2024

दुबई
अगले महीने गॉल में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका का शुरुआती टेस्ट मैच छह दिन का होगा, जिसमें इस द्वीपीय देश में राष्ट्रपति चुनाव के कारण एक दिन विश्राम का प्रावधान है।

आईसीसी ने  यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि 18 सितंबर को शुरू होने वाले टेस्ट में ‘डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका’ के राष्ट्रपति चुनाव के कारण’ 21 सितंबर को विश्राम का दिन होगा।

दो दशकों से अधिक समय में यह पहली बार होगा कि श्रीलंका छह दिनों के टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इससे पहले 2001 में कोलंबो में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए मैच में पोया डे (पूर्णिमा) के कारण एक दिन का विश्राम रखा गया था।

दो मैचों की यह श्रृंखला मौजूदा आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है जिसका दूसरा टेस्ट 26-30 सितंबर तक उसी स्थान पर खेला जायेगा।

पिछली शताब्दी में टेस्ट क्रिकेट के बीच में एक दिन का विश्राम आम बात थी लेकिन अब यह प्रचलन लगभग खत्म हो गया है।

 बांग्लादेश ने दिसंबर 2008 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच संसदीय चुनाव के कारण छह दिवसीय रखा था।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका वर्तमान में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

 

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish