गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

दो ड्रॉ के साथ नए ला लीगा सीज़न की हुई शुरुआत

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 16 August 2024

मैड्रिड
एथलेटिक क्लब बिलबाओ और गेटाफे ने गुरुवार रात एथलेटिक के सैन मैम्स स्टेडियम में 1-1 से ड्रॉ के साथ नए ला लीगा सीज़न की शुरुआत की। एथलेटिक के आक्रामक मिडफील्डर ओइहान सैंसेट ने 27वें मिनट में मैच का पहला गोल किया, हालांकि क्रिसेंटस उचे, जो पहली बार ला लीगा में खेल रहे थे, ने 64वें मिनट में हेडर के जरिये गोल कर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी दिला दी।

स्पेन के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निको विलियम्स 20 मिनट के खेल के बाद एथलेटिक के लिए मैदान पर आए और कुछ मिनटों तक जादू दिखाया, लेकिन गेटाफे के गोलकीपर डेविड सोरिया ने कुछ महत्वपूर्ण बचाव किए। अंत में मैच 1-1 से ड्रा रहा। पिछले सीजन में तीसरे स्थान पर रहने वाली गिरोना को सेविले के बेनिटो विलामारिन स्टेडियम में बेटिस के खिलाफ एक अंक से संतोष करना होगा।

मार्क बार्ट्रा ने कॉर्नर के बाद खेल के पांचवें मिनट में ही बेटिस को आगे कर दिया। घरेलू टीम ने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बेहतर मौके बनाए, जिसने गेंद पर अधिक नियंत्रण किया। हालांकि गेब्रियल मिसेहौय ने मैच में पदार्पण करने के एक मिनट बाद ही 72वें मिनट में गोल कर गिरोना को 1-1 से बराबरी दिला दी और अंत में यही स्कोर निर्णायक साबित हुआ। शेष मैच आगामी चार दिनों में खेले जाएंगे, जिसमें एफसी बार्सिलोना शनिवार को वेलेंसिया का दौरा करेगा, जबकि रियल मैड्रिड रविवार रात को मैलोर्का में होगा।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish