रविवार, 13 सितंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

इस तारीख को सितंबर में आएगी लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त, ऐसे करें चेक

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 7 September 2024

भोपाल

 मुख्यमंत्री लाड़ली बहना की 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है। अगले हफ्ते योजना की 16वीं किस्त जारी की जाएगी, इसके तहत फिर बहनों के खाते में 1250 रुपए आएंगे।इससे पहले 15वीं किस्त 10 अगस्त शनिवार को सीएम मोहन यादव द्वारा जारी की गई थी, इसके तहत 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1897 करोड़ रूपये भेजे गए थे। इसमें लाड़ली बहना योजना की तय राशि 1250 रूपये और अतिरिक्त 250 रूपये की राशि भी रक्षाबंधन के उपहार स्वरुप भेजी गई थी।

10 सितंबर को आएगी अगली किस्त

दरअसल, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई एक बड़ी योजना है।इसके तहत हर महीने की 10 तारीख 1.29 करोड़ लाभार्थी बहनों को 1250 रुपए दिए जाते है, ऐसे में अब 16वीं किस्त 10 सितंबर को जारी की जाएगी। चुंकी सीएम खुद कह चुके है कि हर महीने की 10 तारीख को बहनों के बैंक खाते में राशि जमा हो जाएगी और यदि छुट्टी अथवा अन्य किसी कारण से ऐसा संभव नहीं हुआ तो पहले जमा हो जाएगी।

  •     लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।
  •     इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
  •     इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।
  •     अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।

किसे मिलता है लाभ

    इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।

    महिलाएं, खुद या उनके परिवार में कोई टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए ।परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये होना चाहिए।

    अगर संयुक्त परिवार है तो 5 एकड़ से ज्यादा जमीन न हो, परिवार में कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी न करता हो।घर पर ट्रैक्टर, चारपहिया वाहन न हो।

    यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 रुपये तक की राशि दी जाएगी।

    विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। जिस साल आवेदन किया जाए, उस साल 1 जनवरी को आवेदक की उम्र 21 वर्ष पूरी हो चुकी होनी चाहिए और अधिकतम उम्र 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 16वीं किस्त (16th installment of Chief Minister Ladli Behna Yojana) की राशि बहनों के खातों में 10 सितंबर को ट्रांसफर होगी। हालांकि यदि कोई सरकारी अवकाश या त्योहार पड़ता है तो इससे पहले भी किस्त खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है।

अगर आप भी इस योजना का लाभ उठा रही हैं, तो बेहद आसान तरीके से चेक कर सकती हैं कि आपके खाते में लाड़ली बहना योजना के तहत किस्त के पैसे आए हैं या नहीं ?

ऐसे चेक करें 16वीं किस्त का स्टेटस

– अपना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले Ladli Behna Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर विजिट करें।

-आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन होने के बाद दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” के लिंक पर क्लिक कर करें।

-क्लिक करने के बाद नया वेब पेज ओपन होगा, इसमें आवेदन क्रमांक या अपनी सदस्य समग्र आईडी एंटर करके कैप्चा कोड सबमिट करें।

-अब दिए गए “ओटीपी भेजें” के विकल्प पर क्लिक करके ओटीपी डाले।

-ओटीपी डालते ही आपको अब तक के लाडली बहन योजना इंस्टॉलमेंट पेमेंट स्टेटस की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

पैसे नहीं आने पर कहां करें शिकायत
अगर किसी महिला के खाते में लाडली बहना योजना के पैसे नहीं पहुंचते हैं तो ऐसी महिलाओं को सबसे पहले अपनी केवाईसी चेक करनी होगी, देखना होगा कि केवाईसी संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी हुई हैं या फिर नहीं। महिलाएं सीएम हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत कर सकती हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। शिकायत सही पाए जाने पर आपके खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  •     लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  •     वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  •     दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
  •     कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  •     मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।
  •     ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version