गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता में डॉक्टर ‘दुष्कर्म-हत्या’ मामले का लिया संज्ञान, मंगलवार को करेगा सुनवाई

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 August 2024

नई दिल्ली
 उच्चतम न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या मामले का रविवार को ‘स्वतः संज्ञान’ लिया और आज 20 अगस्त को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ 20 अगस्त 2024 को ‘स्वत: संज्ञान’ मामले की सुनवाई करेगी।

नौ अगस्त 2024 को अस्पताल की ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर के साथ कथित तौर पर शर्मशार करने वाली घटना हुई थी। इस मामले को लेकर चल रहे देशव्यापी डॉक्टरों के आंदोलन के दौरान 14 अगस्त को उस अस्पताल पर अज्ञात लोगों की भीड़ ने हमला किया, जिसमें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को काफी नुकसान पहुंचाया गया। डॉक्टर दुष्कर्म एवं हत्याकांड के विरोध में देशभर के डॉक्टर लगातार जगह-जगह धरना- प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस बीच कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 13 अगस्त को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को डॉक्टर की कथित हत्या के मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। पीड़िता डॉक्टर के माता-पिता समेत कुछ अन्य लोगों की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद कार्रवाई करते हुए अदालत ने यह आदेश पारित किया था। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। अदालती आदेश पर सीबीआई मामले की जांच में जुटी हुई है।

सुप्रीम कोर्ट के कदम के मायने?

सुप्रीम कोर्ट के इस कदम का मतलब है कि अदालत बिना किसी औपचारिक याचिका के दायर किए जाने के अपने आप कानूनी कार्रवाई शुरू कर रही है। स्वत: संज्ञान लेना सुप्रीम कोर्ट को महत्वपूर्ण सार्वजनिक चिंता के मुद्दों को संबोधित करने की अनुमति देता है, खासकर तब जब उनमें मौलिक अधिकार और सुरक्षा की बात शामिल होती है। इस मामले में, पूरे देश में मेडिकल बिरादरी के मनोबल और सुरक्षा पर घटना के गंभीर प्रभावों के कारण अदालत की भागीदारी महत्वपूर्ण है।

सीबीआई कर रही मामले की जांच

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जो ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या की जांच कर रही है। सीबीआई सरकारी अस्पतालत आरजी कर मेडिकल एंड कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ संदीप घोष से लगातार तीसरे दिन पूछताछ कर रहा है। न्यूज एजेंसी ने एक अधिकारी के हवाले से कहा कि केंद्रीय एजेंसी ने उनसे घटना से पहले और बाद में किए गए कॉल की डिटेल देने के लिए भी कहा।

मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल से हो रही पूछताछ

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सीबीआई घोष के कॉल रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए मोबाइल सर्विस प्रोवाइड से संपर्क करने पर विचार कर रही है। कहा जाता है कि घोष से शनिवार को लगभग 13 घंटे तक पूछताछ की गई। प्रिंसिपल से रविवार को भी पूछताछ जारी है।

जांच की स्थिति क्या है?

कोलकाता हाई कोर्ट 13 अगस्त को मामले को कोलकाता पुलिस से सीबीआई को ट्रांसफर किया गया था। अब तक यह पाया गया है कि डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के आरोपी संजय रॉय की पत्नी ने खलीफाट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में पूर्व बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी और दो मशहूर डॉक्टरों को कथित तौर पर अफवाह फैलाने और महिला डॉक्टर की पहचान उजागर करने के लिए समन जारी किया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटना के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए 57 अन्य लोगों को भी सम्मन जारी किया है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish