बुधवार, 4 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-अजमेर में छात्राओं ने निकाली रैली, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार का जताया विरोध

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 2 September 2024

अजमेर.

जिले में सोमवार को सोफिया गर्ल्स कॉलेज और स्कूल की 1000 से अधिक छात्राओं ने देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों व दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों के विरोध में आज जयपुर रोड स्थित सोफिया कॉलेज के बाहर से रैली निकाली। इस दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर नुक्कड़ नाटक महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के विरोध में अपने गुस्से का इजहार किया।

स्कूली छात्राओं ने सरकार से दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने सहित महिलाओं को सुरक्षा की बात कही। रैली के माध्यम से उन्होंने कोलकाता मे ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई रेप की घटना को लेकर भी अपना विरोध जताया और आरोपियों को फांसी देने की मांग की। रैली के दौरान छात्राएं न्याय लिखी तख्तियां भी लेकर चल रही थी। रैली निकालने के बाद छात्रों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के अंदर नुक्कड़ नाटक करके महिला को जागरूक किया और अपना विरोध भी जताया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। स्कूली छात्राओं की मांग है कि सरकार को महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए और देश में लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व दुष्कर्म की घटनाओं को रोकने के लिए कानून में बदलाव करना चाहिए। छात्राओं ने बीते दिनों पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप व हत्या के आरोपी को फांसी देने की मांग की। छात्राओं का कहना था कि लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर आज स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियां भी सुरक्षित नहीं है और यही वजह है कि रोजाना किसी ना किसी शहर से दुष्कर्म की घटनाएं सामने आती है। उन्होंने कहा कि लड़कियां अकेली घर से बाहर जाने में खुद को डरा महसूस करती है। उन्होंने सरकार से कठोर कानून बनाने के साथ ही महिलाओं पर अत्याचार करने वाले आरोपियों को जल्द सजा देने की बात कही। रैली में सोफिया स्कूल व कॉलेज की 1000 से अधिक छात्राएं सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रही।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish