शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

आंध्र प्रदेश में गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में खुफिया कैमरा मिलने से छात्राओं ने विरोध-प्रदर्शन शुरू

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 30 August 2024

हैदराबाद
आंध्र प्रदेश के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल (girls hostel) में खुफिया कैमरा (Hidden camera) मिलने के बाद हड़कंप मच गया. एक छात्रा की नजर पड़ी तो उसने तुरंत हॉस्टल प्रबंधन को जानकारी दी. कैमरे से रिकॉर्ड किए गए कुछ फुटेज बॉयज हॉस्टल में शेयर भी हुए हैं. इस घटना से नाराज छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. उनका कहना है कि आरोपी

जानकारी के अनुसार, यह मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले का है. छात्राओं का आरोप है कि यहां गुडलवालेरु कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (Gudlavalleru College of Engineering) के गर्ल्स हॉस्टल (girls hostel) में हिडन कैमरा लगा हुआ था. इस बात की जानकारी होते ही यहां हड़कंप मच गया. मामले से नाराज छात्राओं में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कॉलेज परिसर में इकट्ठे होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

इंजीनियरिंग कॉलेज में विरोध-प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने 'वी वान्ट जस्टिस' के नारे लगाना शुरू कर दिया. उन्होंने प्राइवेसी ब्रीच करने और वीडियो फुटेज शेयर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. विरोध-प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची औऱ जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की, इसके बाद इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र को हिरासत में ले लिया. हालांकि छात्र की आइडेंटिटी नहीं जाहिर की गई है. पुलिस इस पूरे मामले में पूछताछ कर जांच-पड़ताल में जुटी है.

वहीं कॉलेज प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि वे इस पूरे मामले की जांच के लिए अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करने की बात कही है.

केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

गुडलावलेरु इंजीनियरिंग कॉलेज (Gudlavalleru College of Engineering) में कल हुई इस घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया. अधिकारियों ने कहा कि लड़कियों के हॉस्टल में जब तलाशी ली गई तो उस समय कोई हिडन कैमरा नहीं मिला है. पुलिस ने छात्रों और कॉलेज के कर्मचारियों की मौजूदगी में आरोपियों के लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की जांच की. इस दौरान कोई भी आपत्तिजनक सबूत नहीं हाथ लगा.

अधिकारियों ने छात्राओं को आश्वस्त किया है कि इस मामले को लेकर चिंता की कोई जरूरत नहीं है. जांच जारी है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी गलत काम करने वाले की पहचान की जाएगी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने दिए मामले की जांच के आदेश

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कृष्णा जिले के गुडलावलेरु इंजीनियरिंग कॉलेज में खुफिया कैमरे के मामले की जांच के आदेश दिए. इसके बाद कृष्णा जिले के कलेक्टर डीके बालाजी और पुलिस अधीक्षक गंगाधर राव मामले का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे. जिला प्रशासन के अधिकारी इस पूरे मामले को लेकर जांच में जुटे हुए हैं.

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish