गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

शेयर बाजार तूफानी मूड में… सेंसेक्स-निफ्टी नए शिखर पर पहुंचे

व्यापार ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 30 August 2024

मुंबई

2024 भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) के लिए रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाने वाला साल साबित हो रहा है. बीते कुछ दिनों में सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के बाद एक बार फिर से Sensex-Nifty तूफानी तेजी से भागते हुए नजर आ रहे हैं और नए शिखर को छू रहे हैं. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शुक्रवार को भी सेंसेक्स ने 500 अंक से ज्यादा उछलकर नया ऑल टाइम हाई छुआ, तो वहीं निफ्टी भी नए शिखर पर पहुंच गया.  

मार्केट खुलते ही मचाया धमाल
शेयर बाजार (Share Market) में शुक्रवार को तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने पिछले बंद 82,134.62 के स्तर से करीब 500 अंक उछलकर खुला और मार्केट ओपन होने के साथ ही पहली बार 82,637.03 का स्तर छू लिया. सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 ने भी अपने पिछले बंद 25,151.95 के लेवल से बढ़त बनाते हुए 25,249.70 पर कारोबार शुरू किया और कुछ ही मिनटों में 25,258.80 के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया.

1087 शेयरों में आई जोरदार तेजी
पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार ने शुक्रवार को शानदार शुरुआत की और Nifty इतिहास में पहली बार 25,200 के स्तर के पार निकल गया. मार्केट ओपन होने के साथ करीब 1807 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 538 शेयरों ने गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की. इस बीच 117 शेयर ऐसे रहे, जिनकी स्थिति में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला.

  बाजार में तेजी के बीच निफ्टी पर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एलएंडटी (L&T), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) और कोल इंडिया (Coal India) के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली, जबकि टाटा मोटर्स (Tata Motors), टीसीएस (TCS), बजाज ऑटो (Bajaj Auto), सन फार्मा (SunPharma) और एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) के शेयर लाल निशान पर ओपन हुए.

रॉकेट बन गए ये 5 शेयर
स्टॉक मार्केट में जिन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है, उनमें Tata Elxsi Share 4.06% की बढ़त के साथ 8251.35 रुपये पर पहुंच गया. IGL Share में करीब 3% का उछाल आया और ये 557.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा AU Bank Share में भी 2 फीसदी की तेजी आई और ये 653 रुपये पर पहुंच गया, तो स्मालकैप कंपनियों में शामिल Globusspr Share 12.17% चढ़कर 1010 रुपये पर और Dalmiasugar Share 9% की बढ़त के साथ 499 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish