गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

स्टारबक्स के नए सीईओ घर से ऑफिस प्राइवेट जेट के जरिए जाएंगे, कंपनी देगी खर्चा

व्यापार ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 22 August 2024

कैलिफोर्निया
 अगर आप जॉब करते हैं तो आपका ऑफिस घर से कितनी दूर है? 10 किलोमीटर? 15 किलोमीटर? 20 किलोमीटर? या इससे ज्यादा? सोचिए, अगर आप दिल्ली में रहते हैं और ऑफिस 1600 किमी दूर चेन्नई में हो तो रोजाना ऑफिस कैसे जाएंगे? जाहिर है कि आप जॉब के लिए चेन्नई में ही रहेंगे। दिल्ली से रोजाना चेन्नई आना-जाना कैसे संभव होगा। लेकिन स्टारबक्स के नए सीईओ ब्रायन निकोल के लिए यह संभव हो गया है। ब्रायन अपने घर से ऑफिस जाने के लिए रोजाना 1600 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इसके लिए वह कॉर्पोरेट जेट का इस्तेमाल करेंगे। आने-जाने का खर्च कंपनी देगी।

अगले महीने संभालेंगे जिम्मेदारी
ब्रायन का घर कैलिफोर्निया के न्यूपोर्ट में है। वहीं स्टारबक्स का हेडक्वॉर्टर वॉशिंगटन के शहर सिएटल (Seattle) में है। दोनों शहरों के बीच की हवाई दूरी करीब 1600 किमी है। ब्रायन कंपनी के काम से दूसरे शहरों और देशों की भी यात्रा करेंगे। यह यात्रा कंपनी के खर्चे पर होगी। वहीं जब ब्रायन कंपनी के काम से कहीं नहीं जाएंगे तो उन्हें ऑफिस आना होगा। कंपनी की हाइब्रिड पॉलिसी के अनुसार ब्रायन को हफ्ते में कम से कम तीन दिन ऑफिस आना होगा। हालांकि यह तब है जब जब वह कंपनी के किसी काम से कोई ट्रैवल नहीं कर रहे होंगे। सीईओ का पद संभालने के बाद ब्रायन ने अभी तक ऑफिस जॉइन नहीं किया है। वह अगले महीने से जिम्मेदार संभालेंगे।

करोड़ों रुपये मिलेगी सैलरी
50 साल के ब्रायन को हर साल करोड़ों रुपये की सैलरी मिलेगी। स्टारबक्स की तरफ से नए सीईओ को करीब 113 मिलियन डॉलर (9,48,61,57,900 रुपये) की सैलरी दी जाएगी। ब्रायन निकोल की सालाना बेसिक सैलरी 1.6 मिलियन डॉलर (13.42 करोड़ रुपये) है। वहीं काम के आधार पर इन्हें हर साल 3.6 मिलियन डॉलर से 7.2 मिलियन डॉलर का बोनस भी मिलेगा। यह बेसिक सैलरी के चार गुना ज्यादा तक है। वहीं इन्हें कंपनी के शेयर में हिस्सेदारी मिलेगी, जो सालाना 23 मिलियन डॉलर तक की हो सकती है।

भारतीय सीईओ की छुट्टी के बाद मिला चार्ज
ब्रायन से पहले स्टारबक्स के सीईओ भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन थे। कंपनी ने खराब प्रदर्शन के कारण नरसिम्हन को हटा दिया था। नरसिम्हन ने पिछले साल मार्च में ही स्टारबक्स के सीईओ का पद संभाला था। नरसिम्हन ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि उन्होंने शाम 6 बजे के बाद कभी काम नहीं किया था।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish