गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने रचा इतिहास, 13 विकेट झटके, तोड़ा 64 साल पुराना रिकॉर्ड

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

नई दिल्ली
साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने हाल ही में संपन्न हुई वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज में 13 विकेट चटकाए। इन 13 विकेट के साथ वह अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले स्पिनर बन गए हैं। जी हां, उन्होंने 64 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए साउथ अफ्रीका के लीजेंड ह्यूग टेफील्ड को इस लिस्ट में पछाड़ा है। बता दें, केशव महाराज के इस उम्दा प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका यह सीरीज 1-0 से अपने नाम करने में कामयाब रहा। सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था।

बात साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले स्पिनर्स की करें तो केशव महाराज अब 171 विकेट के साथ इस सूची के टॉप पर हैं। उन्होंने यह विकेट 52 मैचों में 30.78 के औसत और 58.9 के स्ट्राइक रेट के साथ चटकाए हैं। वहीं 1949 से 1960 तक साउथ अफ्रीका के लिए खेलने वाले ह्यूग टेफील्ड ने अपने टेस्ट करियर में 170 शिकर किए थे। 64 साल बाद इस लिस्ट में उनसे आगे कोई साउथ अफ्रीकी स्पिनर निकल पाया है।

प्लेयर           विकेट
केशव महाराज    171
ह्यूग टेफील्ड    170
पॉल एडम्स    134
पॉल हैरिस    103
निकी बोजे    100

बात मुकाबले की करें तो, गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए इस टेस्ट मैच का पहला दिन गेंदबाजों के नाम रहा था। पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम तो 160 रनों पर सिमटी ही, साथ ही वेस्टइंडीज ने भी 97 रन पर 7 विकेट गंवाए। पहले दिन कुल 17 विकेट गिरे। हालांकि इसके बाद अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में बड़ा स्कोर खड़ा कर मैच पर शिकंजा कसा।

दूसरे दिन मेजबानों को 144 रनों पर ढेर साउथ अफ्रीका ने 16 रनों की मामूली बढ़त हासिल की। इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 246 रन बोर्ड पर लगाकर, वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 263 रनों का लक्ष्य रखा।

इस स्कोर का पीछा करते हुए मेजबान टीम 222 रनों पर ही सिमट गई और साउथ अफ्रीका ने 40 रनों से इस मैच को अपने नाम किया। वियान मुल्डर को उनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया, वहीं केशव महाराज प्लेयर ऑफ द सीरीज बनें।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish