शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

CM डॉ. यादव के लिए झाबुआ की बहनों ने बनाए दो लाख रक्षा सूत्र

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 22 August 2024

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने झाबुआ की दो लाख बहनों द्वारा भेजे गए रक्षा सूत्र भेंट किए तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखी बांधी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा लाड़ली बहनों को 1250 रुपए के अतिरिक्त, रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रूपए प्रदान किए गए थे। झाबुआ क्षेत्र की लगभग 2 लाख लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त करने के लिए रक्षा सूत्र बनाए। महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया यह राखियां, परंपरागत भीली टोकरी (डलिया) में लेकर समत्व भवन पहुंची और प्रतीक स्वरूप यह राखियां मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट की तथा झाबुआ की बहनों की भावना को अभिव्यक्त करते हुए उन्हें राखी बांधी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने झाबुआ की बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा व्यक्त किया गया स्नेह मेरी अमिट पूंजी है।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish