गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र

कुशल शासन संचालन के लिए दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को  आज समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माउंट आबू राजस्थान की भोपाल इकाई की बहनों ने रक्षा सूत्र बांधे। बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राज्य सरकार की ओर से लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों और आम जनता के कल्याण के लिए कुशलतापूर्वक कार्य किए जाने के लिए बधाई दी। बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भगवान श्रीकृष्ण की एक तस्वीर भी भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को रक्षाबंधन पर्व पर शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में ब्रह्मकुमारी बहन बीके अवधेश दीदी, बीके डॉ. रीना दीदी, बीके रावेन्द्र भाई, बीके दीपेन भाई, बीके राहुल भाई, बीके ऋचा बहन, बीके सरिता बहन, बीके संगीता बहन, बीके ममता बहन, बीके ज़या बहन शामिल थे। ।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish