शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

सिमरन टी12 100 मीटर रेस में चौथे स्थान पर रहीं

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 6 September 2024

पेरिस
भारतीय धाविका सिमरन ने  यहां पेरिस पैरालंपिक के महिला टी12 वर्ग की 100 मीटर रेस के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं।

सिमरन ने सेमीफाइनल में 12.33 सेकेंड के समय से फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन फाइनल में वह 12.31 सेकेंड के समय से चौथे और अंतिम स्थान पर रहीं।

क्यूबा की ओमारा डूरंड ने 11.81 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता। यूक्रेन की ओक्साना बोटुरचुक ने 12.17 सेकेंड के समय से रजत और जर्मनी की कैट्रिन मुलर ने 12.26 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता।

इससे पहले नई दिल्ली की 24 वर्षीय मौजूदा विश्व चैम्पियन सिमरन दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी की कैटरीन म्यूलर रोटगार्ड के बाद दूसरे स्थान पर रहीं। सिमरन सेमीफाइनल में कुल मिलाकर तीसरे स्थान पर रही।

सिमरन ने बुधवार को अपनी हीट में 12.17 सेकंड से सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। टी12 वर्ग में दृष्टिबाधित एथलीट हिस्सा लेते हैं।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish