मंगलवार, 3 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-सिरोही में पहली बार पैतृक गांव पहुंचे सिक्किम के राज्यपाल माथुर, भाजपाइयों ने किया स्वागत

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

सिरोही/आबूरोड.

सिक्किम के राज्यपाल बनने के बाद ओमप्रकाश माथुर पहली बार अपने पैतृक गांव बेडल पहुंचने। इस दौरान आबूरोड के भाजपाइयों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया गया। आबूरोड भाजपा नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सांबरिया ने बताया कि राज्यपाल बनने के बाद ओमजी माथुर का यह पहला राजस्थान दौरा है।

उनके पैतृक गांव बेडल जो कि बाली क्षेत्र में स्थित है। राज्यपाल माथुर के गांव आने पर नागरिकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से उनका अभिनंदन किया गया। उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सरस कुमार सिंह चौहान ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए माथुर द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद आबूरोड के भाजपाइयों ने भी राज्यपाल माथुर का सम्मान किया। इस अवसर पर अरुण परसरामपुरिया, पूर्व मंडल महामंत्री दिनेश सेन, गणेश आचार्य, और युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजन वशिष्ठ उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish