गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी उपचुनाव में संभाला मोर्चा, लाडली बहनों से संवाद कर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

भोपाल / बुधनी

मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से तैयारियों का आगाज करने जा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शनिवार (17 अगस्त) को बुधनी विधानसभा के बुधनी और रेहटी दौरे पर रहेंगे.

इस दौरे के दौरान वह तिरंगा यात्रा में शामिल होने के साथ ही लाडली बहनों से भी संवाद करेंगे. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 6 घंटे तक बुधनी विधानसभा में रहेंगे. शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से सांसद निर्वाचित होने के बाद बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया.

शिवराज सिंह की पारंपरिक सीट है बुधनी

इससे पहले वर्ष 2005-06 से तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा सीट से विधायक रहे, लेकिन हाल ही में संपन्न हुए संसदीय चुनाव में पार्टी ने उन्हें विदिशा संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बनाया. शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की.

विदिशा से जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में कृषि मंत्री का दायित्व सौंपा गया. केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट के विधायक पद से इस्तीफा दिया है. तभी से यह सीट रिक्त है. अब इस सीट पर उपचुनाव होना है.

जीतू पटवारी खुद कर रहे लीड
दूसरी तरफ बुधनी विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की तरफ से पीसीसी चीफ जीतू पटवारी खुद अगुवाई कर रहे हैं. जीतू पटवारी दो बार बुधनी विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं.

इस मौके पर जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पार्टी भी की है. जबकि जीतू पटवारी ने बुधनी विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा का भी ऐलान किया हुआ है. कांग्रेस के बाद अब बीजेपी भी आज से चुनाव तैयारियों का आगाज करने जा रही है.

शिवराज सिंह चौहान का शेड्यूल
जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 10.35 बजे भोपाल स्थित निवास से निकलकर 10.40 बजे स्मार्ट सिटी पार्क पहुंचकर पौधरोपण करेंगे. जबकि 11 बजे स्मार्ट सिटी पार्क से निकलकर 12.30 बजे बुधनी पहुंचेंगे. दोपहर 12.30 बजे बुधनी रेलवे के पास तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे.

इसके बाद दोपहर 1 बजे नया बस स्टैंड आएंगे, जहां लाडली बहनों से जनसंवाद करेंगे. दोपहर 2.30 बजे निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. जबकि 2.40 बजे बुधनी से निकलकर 3.10 बजे रेहटी पहुंचेंगे, जहां तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे. रेहटी में 3.30 से 4.30 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे. रात 7 बजे भोपाल पहुंचेंगे.

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish