शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

शेख हसीना की बढ़ेगी मुश्किलें, हत्या को लेकर 4 और केस दर्ज

देश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 25 August 2024

ढाका
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना व उनके पूर्व कैबिनेट सहयोगियों के खिलाफ हत्या के 4 और मामले दर्ज किए गए हैं। रविवार को मीडिया में आईं खबरों से यह जानकारी मिली है। सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस की खबर के अनुसार, साल 2010 में बांग्लादेश राइफल्स (BDR) के एक अधिकारी अब्दुर रहीम की मौत के मामले में ऐक्शन लिया गया। 76 वर्षीय शेख हसीना, बांग्लादेश सीमारक्षक बल (BGB) के पूर्व निदेशक जनरल अजीज अहमद और 11 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।

बीडीआर के सहायक उप निदेशक रहे रहीम 2010 में पिलखाना में कत्लेआम के सिलसिले में दर्ज मामले में आरोपी थे। उसी साल 29 जुलाई को हिरासत में रहते हुए जेल में उनकी मौत हो गई थी। रहीम के बेटे अधिवक्ता अब्दुल अजीज ने ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट मोहम्मद अख्तर उज्जमां की अदालत में मामला दर्ज कराया। समाचार एजेंसी ने बताया कि 18 जुलाई को भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के दौरान सैन्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (MIST) के एक छात्र की हत्या हो गई थी। इस मामले में हसीना और 48 अन्य के खिलाफ रविवार को हत्या का एक और मामला दर्ज किया गया।
49 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की अपील

पीड़ित शेख अशबुल यमीन के चाचा अब्दुल्ला अल कबीर ने रविवार को ढाका के न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद सैफुल इस्लाम की अदालत में याचिका दायर की। इसमें 49 आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की अपील की गई। इस मामले में अवामी लीग के महासचिव, पूर्व सड़क परिवहन व पुल मंत्री ओबैदुल कादर और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान व अन्य को आरोपी बनाया गया है। हाल ही में विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी में ट्रेडिंग कॉरपोरेशन ऑफ बांग्लादेश के उत्पादों के विक्रेता की हत्या हुई थी। इसे लेकर हसीना और 27 अन्य के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया गया था। मामले में अवामी लीग के महासचिव ओबैदुल कादर, पूर्व मंत्री अनीसुल हक और ताजुल इस्लाम अन्य प्रमुख आरोपी हैं। हाल ही में विरोध प्रदर्शन के दौरान राजधानी में ऑटो-रिक्शा चालक की हत्या को लेकर हसीना समेत 25 लोगों के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया था।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish