गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

शाहरूख का 3000 मीटर स्टीपलचेस में अंडर20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड, विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

लीमा
भारत के शाहरूख खान ने 3000 मीटर स्टीपलचेस में राष्ट्रीय अंडर 20 रिकॉर्ड तोड़कर अपनी हीट में छठे स्थान पर रहते हुए विश्व एथलेटिक्स अंडर 20 चैम्पियनशिप के फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया।

अठारह वर्ष के शाहरूख ने आठ मिनट 45.12 सेकंड का समय लेकर अपनी हीट में छठा स्थान हासिल किया। फाइनल 31 अगस्त को होगा। दोनों हीट में से शीर्ष आठ खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई है।

इससे पहले अंडर 20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड राजस्थान के 19 वर्ष के राजेश के नाम था जिन्होंने मई मंं भुवनेश्वर में फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप में चौथा स्थान हासिल करके आठ मिनट 50.12 सेकंड का समय निकाला था।

खान का इससे पहले सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन आठ मिनट 51.75 सेकंड का था जब उन्होंने पिछले साल जून में कोरिया में एशियाई अंडर 20 चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था।

भारत के जय कुमार ने पुरूषों की 400 मीटर दौड़ के फाइनल में प्रवेश कर लिया जो अपनी सेमीफाइनल हीट में तीसरे स्थान पर रहे।

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish