गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-अलवर के केंद्रीय कारागृह में सर्च अभियान, बैरकों में बंदियों से नहीं मिला संदिग्ध सामान

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 6 September 2024

अलवर.

अलवर केंद्रीय कारागृह में गुरुवार को पुलिस द्वारा एक सर्च ऑपरेशन चलाकर बैरकों की जांच की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस केंद्रीय कारागृह पहुंची और जेल अधीक्षक शिवेंद्र शर्मा के साथ मिलकर बैरकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान बंदियों के पास से कोई संदिग्ध वस्तु या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ।

पुलिस ने जेल की आठ बैरकों में जाकर सघन तलाशी ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह ने बताया कि जेल में हर पंद्रह दिन पर प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इस बार पुलिस प्रशासन, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) बीना महावर, और जेल अधीक्षक शिवेंद्र शर्मा ने मिलकर जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु या मोबाइल फोन नहीं मिला। जेल में मोबाइल फोन के मिलने से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जेल में प्रवेश के समय हर व्यक्ति की गहन तलाशी ली जाती है। इसके अतिरिक्त, जेल के पीछे से मोबाइल फेंकने की घटनाओं को रोकने के लिए चौकियां स्थापित की गई हैं, जहां आरएसी (राजस्थान आर्म्ड कांस्टेबुलरी) का जवान तैनात रहता है और परिसर में नियमित रूप से चेकिंग भी की जाती है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish