गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने छात्रों के साथ पंगत में बैठकर किया भोजन

मध्य प्रदेश ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 16 August 2024

भोपाल
स्कूल ‍शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद कटनी में शासकीय माध्यमिक शाला मझगवां फाटक स्कूल में पहुँच कर बच्चों के साथ पंगत में बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विशेष भोजन परोसा गया।

स्कूल शिक्षा मंत्री श्र‍ी सिंह ने छात्रों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने की समझाइस दी। मंत्री श्री सिंह ने महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों से बात की और विद्यालय परिसर में पौध-रोपण भी किया। इस मौके पर मुड़वारा के विधायक श्री संदीप जायसवाल और कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव और जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।

मंत्री श्री सिंह ने पूज्य संत श्री दद्दाश्री की समाधि का किया दर्शन पूजन

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह द्दा धाम पहुँच कर पूज्य श्री द्ददाश्री समाधि को प्रणाम किया। उन्होंने ब्रहमलीन गृहस्थ संत परम् पूज्य द्दाश्री की समाधि स्थल का दर्शन-पूजन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish