गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

समोआ ने एक ओवर में 39 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 August 2024

नई दिल्ली
 समोआ के मध्यक्रम के बल्लेबाज डेरियस विसेर ने मंगलवार को राजधानी शहर एपिया में टी20 विश्व कप पूर्वी एशिया प्रशांत क्षेत्र क्वालीफायर में वनातु के खिलाफ एक ओवर में 39 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया।

विसेर ने तेज गेंदबाज नलिन निपिको के एक ओवर में छह छक्के मारे। इस ओवर में तीन नोबॉल भी शामिल थीं जिससे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन का नया रिकॉर्ड बन गया। इस 28 वर्षीय बल्लेबाज का यह केवल तीसरा टी20 मैच था। उन्होंने 62 गेंदों में पांच चौकों और 14 छक्कों की मदद से 132 रन बनाए।

इससे पहले पांच अवसरों पर किसी गेंदबाज ने एक ओवर में 36 रन दिए। इन गेंदबाजों में स्टुअर्ट ब्रॉड (2007), अकिला धनंजय (2021), करीम जन्नत (2024), कामरान खान (2024) और अजमतुल्लाह उमरजई (2024) शामिल हैं।

विसेर इस प्रारूप में शतक बनाने वाले समोआ के पहले बल्लेबाज हैं। उनकी इस पारी के बावजूद समोआ की टीम 174 रन पर आउट हो गई। विसेर के बाद उनकी टीम की तरफ से दूसरा सर्वोच्च स्कोर कप्तान कालेब जसमत का 16 रन था। वनातु की टीम ने इसके जवाब में अच्छी चुनौती पेश की लेकिन आखिर में वह नौ विकेट पर 164 रन ही बना पाई और 10 रन से मैच हार गई।

 

 

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish