गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

सलमान बट ने खिलाड़ियों की खराब फिटनेस के लिए नेशनल टीम के कोचिंग स्टाफ पर सवाल उठाए

खेल ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

इस्लामाबाद
पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज सलमान बट ने खिलाड़ियों की खराब फिटनेस के लिए नेशनल टीम के कोचिंग स्टाफ पर सवाल उठाए हैं। अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में खेले गए टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान की फील्डिंग काफी खराब रही और टूर्नामेंट के दौरान काफी आलोचना भी हुई थी। बाबर आजम की अगुआई वाली टीम ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में आसान रन दिए और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

टी20 विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ मुकाबला गंवाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ भी जीता हुआ मैच गंवाया था। 120 रनों के लक्ष्य को पाकिस्तान की टीम हासिल नहीं कर सकी थी। पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज में अपने बाकी दो मैच जीते और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पाकिस्तान ने आयरलैंड और कनाडा को हराया था। टीम की खराब फील्डिंग पर बात करते हुए बट ने कहा कि टी20 विश्व कप में मिली हार के बाद ध्यान जूनियर स्तर के क्रिकेटरों पर चला गया, जिन्हें कड़ी मेहनत करने के लिए कहा गया, लेकिन कोचिंग स्टाफ अब भी वहीं है।

सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''पूरा पाकिस्तान टीम की फिटनेस के बारे में बात कर रहा है और इसने पाकिस्तान में तूफान ला दिया है, जूनियर स्तर पर खेल रहे खिलाड़ियों को दौड़ने के लिए कहा गया। यह तब हुआ जब लोगों ने कहा कि खिलाड़ी टी20 विश्व कप 2024 में फिट नहीं हैं। किसी ने फिजियो या ट्रेनर पर सवाल नहीं उठाया, बल्कि इसके बजाय, उन्होंने जिला स्तर पर खिलाड़ियों को फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत करवाना शुरू कर दिया। जिन लोगों ने गलतियां कीं, वे अभी भी वहीं हैं।"

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish