शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-झुंझुनू के सचिन तंवर बने सबसे महंगे खिलाड़ी, प्रो-कबड्डी लीग सीजन 11 के लिए हुई नीलामी

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 18 August 2024

झुंझुनू.

प्रो कबड्डी लीग सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दिन सबसे महंगे खिलाड़ी बने सचिन तंवर राजस्थान पुलिस में बतौर उपनिरीक्षक तैनात हैं। उन्हें तमिल थलाइवाज ने 2.15 करोड़ रुपये में खरीदा। ईरान के मोहम्मद रेजा शादलोई चियानेह सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे। उन्हें हरियाणा स्टीलर्स ने 2.07 करोड़ रुपए में खरीदा। नीलामी के पहले दिन आठ खिलाड़ियों ने एक करोड़ का आंकड़ा पार किया।

सचिन और चियानेह के अलावा गुमान सिंह, पवन सहरावत, भरत, मनिंदर सिंह, अजिंक्य पवार और सुनील कुमार भी नीलामी में 1 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाले खिलाड़ी रहे। सचिन ने प्रो कबड्डी के छह सीजन में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया है। सचिन इस समय राजस्थान पुलिस में बतौर उपनिरीक्षक तैनात हैं। सचिन तंवर के निजी सचिव संदीप सिंह तंवर ने बताया कि प्रो कबड्डी के अब तक के कुल 11 सीजन में पवन सहरावत 2.60 करोड़ रुपये के सबसे बड़े कॉन्ट्रेक्ट पर रहे हैं, लेकिन इस सीजन में सचिन तंवर के लिए सबसे ज्यादा बोली लगी है।

एशियाड में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं सचिन
सचिन झुंझुनू जिले के बढ़बर गांव के निवासी हैं। उन्होंने कक्षा पांचवीं से ही कबड्डी सीखनी शुरू कर दी थी और इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। खेल के प्रति दीवानगी ने सचिन को नए मुकाम तक पहुंचाया है। वे 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। सीजन 11 के लिए उन्हें सबसे अधिक कीमत मिलने के बाद गांव व परिवार में खुशी का माहौल है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish