शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान में लेटरल एंट्री विवाद में आए रिटायर अफसर, वित्त एसीएस की टीम में रहे हैं दोनों

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

जयपुर.

सरकार के पॉवरफुल अफसर किसी मंत्री या मुख्यमंत्री से भी ज्यादा प्रभाव रखते हैं। सरकार के मंत्री भले अपनी पसंद के अफसर नहीं रख पा रहे हों लेकिन ये पॉवरफुल अफसर जिस पर हाथ रख दें, उसके वारे-न्यारे हो जाते हैं। इनका रुतबा ये है कि उनके चहेते अफसर रिटायर हो जाएं तो भी उन्हें हाथों-हाथ सरकार में नियुक्ति दिलवाने की ताकत इनके पास है।

वित्त विभाग से हाल में रिटायर हुए दो अफसर सरकार में फिर से नियुक्ति पा गए। इनमें एक रिटायर्ड आईएएस नरेश ठकराल हैं और दूसरे वित्त विभाग में संयुक्त सचिव पद से रिटायर हुए हृदयेश जुनेजा हैं। दोनों अफसर लंबे समय तक वित्त विभाग के एसीएस अखिल अरोड़ा की टीम का हिस्सा रहे हैं। अरोड़ा की टीम के खास सिपहसालार रहे नरेश ठकराल पिछले महीने ही रिटायर हुए हैं और रिटायर होने के चंद दिनों बाद उनकी नियुक्ति प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग सैल में किए जाने की सूचना आ गई और अब वित्त विभाग में सालों तक काम करने के बाद रिटायर हुए अरोड़ा के एक और भरोसेमंद अफसर ह्रदयेश जुनेजा को 16वें वित्त आयोग में ओएसडी के पद पर तैनाती के आदेश जारी हो गए हैं।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish