शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-जालौर में धारदार हथियारों से युवक की हत्या, दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 21 August 2024

जालौर.

जालौर के सायला थाना क्षेत्र के दुधवा में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर एक किशोर को निरुद्ध किया है। आरोपियों ने धारदार हथियारों से हमला कर युवक को गंभीर घायल कर दिया था, जिससे इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। युवक की मौत के बाद घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

मामले में पुलिस ने युवक की मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाओं समेत एक नाबालिग भी शामिल है। मामला सायला थाना क्षेत्र के दुधवा गांव का है, जिसमें युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। एसपी ज्ञानचंद यादव ने बताया कि 16 अगस्त को दुधवा निवासी नाथूसिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि दोपहर को उसका पुत्र फतेहसिंह केबिन पर बैठा था तब आरोपी जगाराम व फौजाराम पुत्र वीरमाराम मेघवाल, लीलूदेवी पत्नी विरमाराम, देवाराम पुत्र जगाराम, गंगादेवी पत्नी जगराम मेघवाल ने पूर्व तैयारी के साथ धारदार चाकू व कुल्हाड़ी, लाठी लेकर केबिन पर बैठे फतेह सिंह पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना में गंभीर घायल फतेहसिंह की इलाज के दौरान जोधपुर में मौत हो गई, जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। मृतक फतेह सिंह के साथ आरोपियों द्वारा की गई मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी फतेह सिंह की किराना स्टोर पर बैठे एक अन्य युवक को मारने आए थे, इसी दौरान फतेह सिंह के बीच बचाव करने के दौरान आरोपी तीन युवकों व दो महिलाओं ने फतेह सिंह पर चाकू व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish