अलवर.
अलवर के अरावली थाना इलाके में एक 30 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के भाई रविंद्र सिंह ने बताया मृतक प्रेमसिंह पिछले पांच साल से यहीं रह रहा था। भाई ने बताया कि उनके पिता की मौत 4 साल पहले हो गई थी और मां भी 8 साल पहले ही गुजर चुकी थी।
मृतक यहां पर अकेला रहकर ड्राइवर का काम कर रहा था। आज अरावली विहार थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के भाई रविंद्र सिंह ने बताया मृतक प्रेमसिंह पिछले पांच साल से यहीं रह रहा था। भाई ने बताया कि उनके पिता की मौत 4 साल पहले हो गई थी और मां भी 8 साल पहले ही गुजर चुकी थी।


अपनी प्रतिक्रिया दें Cancel reply