मंगलवार, 3 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-जालौर में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, घरेलू विवाद में मारपीट पर 2 आरोपी गिरफ्तार

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 30 August 2024

जालौर.

जिले के बागोड़ा थाना क्षेत्र में घरेलू कहासुनी में विवाहिता को बंधक बनाकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें थाना क्षेत्र के नरसाना गांव में एक व्यक्ति महिला को पेड़ के साथ बांधकर हाथों में रस्सी लेकर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के चलते महिला के जेठ ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और परिवार के अन्य लोग इसे तमाशबीन होकर देखते रहे। घटना का वीडियो रक्षाबंधन के दिन का बताया जा रहा है, जिसमें महिला के साथ उसके जेठ द्वारा उसकी पिटाई की जा रही है, इतना ही नहीं बल्कि उसकी आंखों में मिर्ची डालने और मुंह में रुमाल डालकर पीटने की बात भी की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस ने महिला के जेठ एवं एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया है और महिला की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। बागोड़ा थाना प्रभारी हुसैन खान ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि बागोड़ा थाना क्षेत्र के नरसाना गांव में ऐसी घटना हुई है, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तकनीकी सहायता से जानकारी प्राप्त कर आरोपी मंगलाराम पुत्र कलाजी व हीराराम पुत्र तेजाराम भील को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला द्वारा दी रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान एवं जांच जारी है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish