शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-उदयपुर कलेक्टर ने चाकूबाजी में घायल बच्चे की मौत को बताया अफवाह, अस्पताल में इकट्ठा हुई भीड़

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 17 August 2024

उदयपुर.

चाकूबाजी में घायल छात्र की मौत की अफवाह पर अस्पताल और शहर में जगह-जगह लोगों के इकट्ठा होने के बाद कलेक्टर ने एक बार फिर आमजन और सभी समुदायों से अपील की है कि बच्चा स्वस्थ है, वे आज सुबह ही उससे मिलकर आए हैं। चिकित्सकों से भी  उसके स्वास्थ्य को लेकर चर्चा हुई है। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने कहा कि आमजन किसी भी तरह की अफवाह में नहीं आएं और शांति बनाए रखें।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को उदयपुर की प्रत्येक स्थिति की पल-पल की रिपोर्ट जा रही है। कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि घायल बच्चे को बेहतर स्वास्थ्य मिले, इसके लिए मुख्यमंत्री ने जयपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजी है।

पूरे संभाग से बुलाई फोर्स
इधर पुलिस प्रशासन ने शहर में शांति व्यवस्था करने और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए संभाग भर से अतिरिक्त बल बुला लिया है। अन्य जिलों के एसपी भी उदयपुर में तैनात कर दिए गए हैं। चित्तौड़गढ़ एसपी संजीव जोशी जहां एमबी अस्पताल में मोर्चा संभाले हुए हैं, वहीं उदयपुर एसपी योगेश गोयल शहर भर में नजर रखे हुए हैं।

आईजी ने दी चेतावनी
आईजी अजयपाल लांबा भी स्थिति पर पूरी तरह से नजर रखे हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर सभी को जरूरी निर्देश दिए हैं। साथ ही सख्त लहजे में अपील जारी की है कि यदि किसी ने भी शहर में माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से सौहार्द की अपील की है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish