मंगलवार, 3 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-नागौर में पौने आठ करोड़ के गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया ट्रक

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 29 August 2024

नागौर.

नागौर के पादू कलां थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पादू कलां पुलिस ने सात करोड़ 75 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद किया है। साथ ही ट्रक को जब्त करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया, जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान एएसपी नागौर सुमित कुमार और डीएसपी डेगाना रामेश्वर लाल के सुपरविजन में पादू कलां थानाधिकारी सुनिल चौधरी की टीम ने नाकेबंदी के दौरान ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली। बता दें कि तलाशी के दौरान सल्फेट पाउडर की आड़ में प्लास्टिक के 45 कट्टे में 25 पैकेट में भरा 15 क्विंटल 47 किलोग्राम अवैध गांजा को जब्त किया है। पुलिस ने मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के ट्रक ड्राइवर पूरणमल डांगी और झालावाड़ जिले के दीप सिंह को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है। नागौर पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish