शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ताज़ा खबर
Advertisement

राजस्थान-सवाई माधोपुर के रणथंभौर में सड़क पर अठखेलियां करती दिखी बाघिन ‘सुल्ताना’, तीन शावक भी थे साथ

राज्य ✍ Raja Shakti Raj Singh 🕐 20 August 2024

सवाई माधोपुर.

रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर बाघिन व उसके शावकों का मूवमेंट काफी देर तक बना रहा। बाघिन एवं शावकों के मूवमेंट ने त्रिनेत्र गणेश मन्दिर जाने वाले श्रद्धालुओं की राह रोक दी। बाघिन व उसके शावक सड़क पर ही अठखेलियां करते रहे। जिसे यहां से गुजर रहे राहगिरों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

वहीं इस दौरान वन विभाग ने एतिहात के तौर पर गणेश धाम स्थित त्रिनेत्र गणेश मार्ग के प्रवेश द्वार के गेट बंद कर दिया और वाहनों सहित श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद कर दी। साथ ही बाघिन व शावकों की मॉनिटरिंग में वनकर्मियों की टीम जुट गई। करीब आधा से एक घण्टे तक बाघिन व उसके शावक त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर चहलकदमी करते रहे और फिर रणथंभौर के जंगल में चले गये। बाघिन व शावकों के फिर से जंगल का रुख करने के बाद वन विभाग के कार्मिकों ने राहत की सांस ली और एक बार फिर से त्रिनेत्र गणेश जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गणेश धाम स्थित प्रवेश द्वार के गेट खोल दिये गए। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल बाघिन व उसके शावकों की मॉनिटरिंग व ट्रेकिंग की जा रही है। वन विभाग के अधिकारी एंव वनकर्मियों द्वारा त्रिनेत्र गणेश मन्दिर मार्ग पर जाने वाले बाइक सवारों को रास्ते में बाइक रोकने की मनाही की गई है। साथ ही त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी एतिहात बरतने की अपील की जा रही है। वन विभाग द्वारा बाघिन व उसके शावकों पर नजर रखी जा रही है।

संबंधित खबरें

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version
मुफ़्त जन्म कुंडली — MahaJyotish